प्रेम विवाह के बाद दहशत में है कपल,वीडियो जारी करके परिजनों से जतायी खतरे की आशंका

 शादी के बाद घर वापस नहीं लौट पा रहा प्रेमी जोड़ा

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा प्रेमी युगल इन दिनों चर्चा में है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवती अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग करती नजर आ रही है। करीब 20 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में युवती खुद रिकॉर्डिंग करती दिख रही है जबकि युवक पीछे बैठा हुआ है। वीडियो में युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से उदय सिंह नामक युवक से शादी की है और इस रिश्ते में किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें अपने परिजनों से खतरा महसूस हो रहा है जिसके चलते वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। उसने आशंका जताई कि उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की जा सकती है या उन पर दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है।


Related

डाक्टर 2242039837786038226

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item