योजनाओं की झलक और सांस्कृतिक रंग में डूबा जौनपुर

 

जौनपुर। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यम और औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागवार योजनाओं की जानकारी ली और उन्हें पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। टीडी कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं सूचना विभाग से पंजीकृत कलाकार अशोक कुमार यादव और सोनम सरोज की टीम ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय करंजाकला और टीडी कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

गोष्ठी में डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी विकास को गति मिली है और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि बीते नौ वर्षों में सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में बाइपास निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिससे विशेषकर मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के व्यापक लाभ तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 14 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलने की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4634790207101621259

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item