वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
जफराबाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकताली में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
विशिष्ट अतिथि अरविंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। वहीं प्रधानाचार्य उषा सिंह ने विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में कचगांव के चेयरमैन फिरोज खान ने बच्चों को 5000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। एआरपी धर्मेंद्र चौबे ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उषा सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिनीध सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, उदय प्रताप यादव, अवधेश यादव, प्रियंका सिंह, निरुपमा सिंह, रोली अस्थाना, पूनम राव, संतोष यादव, आशीष कुमार यादव, रूपम सिंह, प्रशिक्षु आरती, शिवानी, प्रीति, काजल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम प्रधान सर्विंद यादव, रीता देवी, रेखा यादव और अनिल यादव भी मौजूद रहे।

