कुकर बेचने के बहाने घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला की चेन छीनी, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा

 

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक बदमाश कुकर-कड़ाही बेचने के बहाने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

गांव निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्व. उमाशंकर राय घर पर अकेली थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक कुकर और कड़ाही बेचने के बहाने उनके दरवाजे पर पहुंचा और सामान खरीदने के लिए कहने लगा। बातचीत के दौरान उसने घर के अंदर नजर दौड़ाई और किसी अन्य व्यक्ति को न देखकर अचानक घर में घुस गया।

आरोप है कि युवक ने वृद्धा का गला और मुंह दबाकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। इस दौरान वृद्धा के होंठ कट गए और खून निकलने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद वह बदमाश भागकर अपनी बाइक के पास पहुंचा और वहां से फरार होने लगा।

वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान अंकित विश्वकर्मा और सुभाष विश्वकर्मा ने साहस दिखाते हुए बाइक से भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। देखते ही देखते अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पास ही कल्याणपुर बाजार में मौजूद एसआई विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को बाइक, चाकू और अन्य सामान के साथ हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम कन्हैया पांडेय पुत्र राजदेव पांडेय निवासी कपिया निजामत थाना महराजगंज, जिला सिवान (बिहार) बताया। उसने बताया कि वह आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पास रहकर आता-जाता रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related

डाक्टर 6892690557594539237

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item