कायस्थ समाज के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर—गुलाल
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_88.html
दिव्यांग शिक्षिका स्वरूचि श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया जहां राज्यपाल से सम्मानित कलाकारों द्वारा फगुआ-चौताल, बच्चों द्वारा आकर्षक होली प्रस्तुतियां, महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण की होली, फगुआ गीत तथा होलिका दहन की पारंपरिक झांकी प्रस्तुत की गयी। समाज के लोग एकत्र होकर होली के पारंपरिक रंग और सांस्कृतिक विरासत को साझा किये। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम महिला सचिव स्कूल के प्रधानाचार्य ज्योति श्रीवास्तव सोनी रिड्स नालेज नेशन स्कूल की तरफ से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव/संयोजक कायस्थ समन्वय समिति पंकज श्रीवास्तव एवं संचालन नवनीत श्रीवास्तव जिला महासचिव ने किया। कार्यक्रम संयोजक/जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव रहे।

