डीएम ने यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर जनपद पहले स्थान पर था, लेकिन हाल के दिनों में प्रगति धीमी पड़ने से जनपद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि सभी बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि योजना से संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की स्पष्ट चेकलिस्ट तैयार कर सभी शाखाओं में प्रदर्शित की जाए तथा निर्धारित दस्तावेजों के अलावा किसी अन्य कागजात की मांग न की जाए। साथ ही अपूर्ण आवेदनों को शीघ्र पूरा कराने के लिए आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि उन्हें समय पर ऋण मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे और जनपद के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7420649903789300197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item