राजिता सिंह बनीं PCS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

जौनपुर। जनपद की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। केराकत तहसील क्षेत्र के हुरहुरी गांव की निवासी राजिता सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

राजिता सिंह, एसडी पब्लिक स्कूल हुरहुरी की संचालिका रेखा सिंह की होनहार पुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि राजिता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार कर दिखाया।

राजिता की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों को एक नई दिशा और प्रेरणा दी है। लोगों का मानना है कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी ने राजिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जौनपुर के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Related

JAUNPUR 6722371763729991404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item