शाहगंज मण्डी में गेहूं खरीद का औचक निरीक्षण, 2163 कुंतल की हुई खरीद

 

खेतासराय, जौनपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की पारदर्शिता और गति का जायजा लेने के लिए सोमवार को उच्चाधिकारियों की टीम ने शाहगंज मंडी समिति स्थित क्रय-विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खरीद से जुड़े अभिलेखों की जांच की और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर (वाराणसी मंडल) शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक जौनपुर विपिन बिहारी और उप परियोजना निदेशक कृषि (शाहगंज) डॉ. रमेश यादव शामिल रहे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र सरोज भी मौजूद रहे जिन्होंने केंद्र की प्रगति से अवगत कराया।
समीक्षा में सामने आया कि अब तक केंद्र पर 38 किसानों से कुल 2163 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है। शासन की प्राथमिकता के तहत किसानों की डिजिटल रजिस्ट्री पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
मौके पर तकनीकी सहायक कृषि ऋषिकेश गौतम द्वारा उपस्थित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके। ज्वाइंट डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को क्रय केंद्र तक लाने के लिए प्रेरित किया जाए और तौल के बाद भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाय। गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Related

डाक्टर 4647666392114912044

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item