खेतों में पीली पड़ी गेहूं की फसल और आसमान से काले बादल कर रहे बूंदाबांदी

 

जौनपुर । पूरे जनपद में बुधवार की भोर से ही मौसम ने यू टर्न ले लिया है। मंगलवार को दिन तेज धूप के साथ मौसम बेहद गर्म था लेकिन बुधवार की भोर में करीब ढाई बजे तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई। सुबह साढ़े छः बजे के करीब तक बूंदाबांदी का सिलसिला रुक रुक कर जारी है। आसमान बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ है। खेतों में पकी गेहूं की फसल पर आसमान में दिख रही आफत से किसानों का कलेजा सूख गया है। गेहूं की फसल की मड़ाई शुरू हो गई है लेकिन अभी 20 से 25 फीसदी गेहूं की फसल की कटाई मड़ाई हो सकी है। बहुत से किसानों की सरसों की फसल भी काटकर खेतों में पड़ी हुई है।चना मटर की फसल की भी मड़ाई चल रही है। तैयार फसल पर आयी आफत से किसानों के चेहरे मायूस हो गये हैं।इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि अगर बारिश तेज होती है तो निश्चित रूप से किसानों की पकी फसल तहस नहस हो जायेगी और मड़ाई का काम जो इस समय पूरी गति से चल रहा था पिछड़ जायेगा।

Related

JAUNPUR 5596755210197140679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item