अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से ही बनें बेहतर पुलिसकर्मी: डॉ. दिनेश चंद्र

 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभव, दैनिक दिनचर्या, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस बल प्रशासन की रीढ़ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे पुलिसकर्मी के लिए शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक संतुलन, धैर्य एवं संवेदनशीलता भी आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से आमजन के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहारिक जीवन में अपनाना ही वास्तविक सफलता है। सभी आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कानून का पालन सुनिश्चित किया जाए और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related

डाक्टर 5802065879439136426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item