एसडीएम के आदेश पर खिंची बाउंड्री को दबंगों ने ढहाया, थाने में तहरीर

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरसण्ड गांव में एसडीएम के आदेश के अनुपालन में कराई गई पत्थरगड्डी के बाद बनाई गई बाउंड्री वाल को दबंगों ने ढहा दिया। पीड़ित ने करीब दो दर्जन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के चोरसण्ड निवासी फखरे आलम पुत्र स्व. अबरू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम चोरसण्ड में उसकी जमीन (आराजी संख्या 3107, 3109, 3110अ, 3121 व 3122) स्थित है। इस भूमि के संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा धारा 24 के अंतर्गत आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुपालन में राजस्व निरीक्षक द्वारा बीते वर्ष 1 जून को पत्थरगड्डी की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर सीमेंट की बाउंड्री वाल का निर्माण करवा रहा था। इसी बीच 15 अप्रैल 2026 की रात करीब एक से तीन बजे के बीच गांव के ही दीपक पुत्र फेई, चन्दन व दिनेश पुत्रगण फेरू, प्रदीप पुत्र रामबचन, लालमन पुत्र मूरत, मोनू पुत्र औतार, खेलाडू पुत्र सोचन, जयकिशुन पुत्र झागू, विनोद पुत्र जयकिशुन, झग्गू पुत्र महेश, दयानन्द पुत्र झागू, इन्दर पुत्र लालता, विदेशी पुत्र झागू, सुमित पुत्र विनोद, अभिषेक पुत्र अज्ञात, सुनील पुत्र विद्या, विन्दू पुत्र अबरू, लाभ कुमार पुत्र चतुरी व बंही राम पुत्र कन्हैया समेत अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर 600 फीट लंबी बाउंड्री वाल को ढहा दिया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने संगठित होकर इस घटना को अंजाम दिया है जिससे उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 9074587475945576108

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item