सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जौनपुर शिवमय, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रही धूम

 

जौनपुर। शासन के निर्देश पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद का माहौल पूरी तरह शिवमय हो उठा।

कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मंदिरों के महंतों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। प्रेक्षागृह में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भगवान भगवान शिव की भव्य प्रतिमा प्रदर्शित की गई, जिस पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर पूजन किया। साथ ही सोमनाथ मंदिर के छायाचित्र का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय कलाकारों—प्रियांशी, रौनक, टीडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिवम निषाद एवं साधना द्वारा राधा-कृष्ण झांकी और शिव तांडव जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया और उनके विचारों को सुना गया।

विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसका पुनरुद्धार हमारी सांस्कृतिक शक्ति और आस्था का प्रतीक है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सोमनाथ मंदिर, जो प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रतिष्ठित है, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय उदाहरण है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जनपद से चयनित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सोमनाथ यात्रा हेतु लखनऊ भेजे जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आधारित बुकलेट का अवलोकन किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान प्रेक्षागृह आध्यात्मिक गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अम्बष्ठ सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों के प्रमुख शिवालयों में भी इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related

डाक्टर 8129677497040795175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item