प्रचंड धूप में झुलसने लगे नौनिहाल, स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग

 

जौनपुर। अब धूप प्रचंड रूप पकड़ने लगी है।सुबह का आगाज ही तीखी किरणों के साथ हो रहा है। जैसे- जैसे दिन चढ़ता जाता है तपिश बढ़ने लग रही है। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में दोपहर में जब स्कूलों की छुट्टी हो रही है तब तेज धूप झुलसाने लग रही है। परिषदीय विद्यालय सुबह आठ बजे खुल रहे हैं और दोपहर दो बजे तपती दोपहरी में छुट्टी होने पर चिलचिलाती धूप में बच्चों की घर वापसी हो रही है। निजी विद्यालयों में भी इसी के आस पास छुट्टी हो रही है। स्कूल से घर वापस आने पर बच्चों के चेहरे सूख जा रहे हैं। प्रचंड धूप और तपिश को देखते हुए अभिभावकों की मांग स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर तेज हो गई है।उनका कहना है कि तपती दोपहरी को देखते हुए छुट्टी अगर बारह बजे के आस पास हो जाती तो यह बच्चों के स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा होता। ऐसे बच्चे जो स्कूल वैन और स्कूली बसों से आते जाते हैं। सड़क पर जाम लगने या रेलवे क्रासिंग बंद रहने पर बेचैन हो जा रहें हैं।

अभिभावक शैलेन्द्र सिंह,मयंक सिंह, राघवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह, रोहित तिवारी, हर्षित श्रीवास्तव, पीयूष सिंह, उमाशंकर सरोज, प्रेमचंद प्रजापति ने स्कूलों के समय परिवर्तन को बालहित में बताया है।उनका मानना है कि इससे बच्चे धूप के प्रतिकूल प्रभाव से बच जायेंगे और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ेगी।

Related

JAUNPUR 2097374638454838336

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item