क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये विकास भवन में लगेगी चौपाल

 प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को 'क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस' का होगा आयोजन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर द्वारा लिये गये निर्णय के अनुरूप संयुक्त रूप से दोनों संगठनों के गठित केंद्रीय समन्वय समिति के बैनर तले प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विकास भवन परिसर में "क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस" का आयोजन होगा।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र मे व्यवस्था है कि प्रत्येक माह जिलाधिकारी सहित अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर वार्ता किया जाएगा तथा जनपद स्तर की समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से किया जाएगा। इसका जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में हताशा एवं क्षोभ व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चौपाल 11 अप्रैल को विकास भवन परिसर में लगाया जाएगा जहां जनपद के समस्त विकास खंडों से क्षेत्रीय सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारी चौपाल में विकास खंड से लेकर जनपद स्तर तक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उनके विलंबित व्यक्तिगत पावकों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा उसकी कार्यवृत्ति जनपद के उच्च अधिकारियों के समक्ष समाधान हेतु रखा जाएगा।
इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया ने बताया कि वर्तमान में शासन—प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विभिन्न दिवस एवं समय तय कर रखा गया है लेकिन कर्मचारियों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इसी कारण लोकतांत्रिक शांतिपूर्ण ढंग से अब "कर्मचारी समस्या चौपाल" लगाना हमारी मजबूरी हो गयी है। केंद्रीय समन्वय समिति जौनपुर के दोनों पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कर्मचारी चौपाल दिवस में सहभागिता करने की अपील किया है।



Related

JAUNPUR 817171111375162350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item