स्कूल चलो अभियान: रैली निकाल बच्चों ने दिलाया नामांकन का संदेश, मेधावियों को किया सम्मानित

 

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के चकताली ग्राम स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बच्चों ने स्लोगन लगाते व ड्रम बजाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया।

रैली ग्राम प्रधान के आवास से होकर पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का रूप ले लिया। इसके बाद नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया गया तथा मौके पर ही कई बच्चों का नामांकन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को वार्षिक परिणाम वितरित किए गए, वहीं कक्षा 5 के विद्यार्थियों की विदाई भी धूमधाम से की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति सर्विंद यादव, गणमान्य अभिभावक कमलेश यादव एवं प्रधानाध्यापिका डॉ. उषा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। एसएमसी सदस्य रेखा प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं रिजल्ट प्रदान किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति सर्विंद यादव, कमलेश यादव, एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी सहित रेखा, निशा, अनीता, सुनीता, सुषमा, मीणा, आशा, इंदा, संतोष गुप्ता, बिनीता, उषा, अनिल यादव, राजेश यादव, सरोजा, राजकुमारी, आशा देवी, कंचन, निशा, भानमती, शुभावती सहित समस्त शिक्षकगण, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2780927387883134802

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item