हर्ष बने असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_74.html
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी राजकुमार मौर्य के पुत्र हर्ष कुमार मौर्य ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग)की परीक्षा में सफल होकर असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी (एएसओ)बने।
उनके सफलता से परिवार ही नही गांव में खुशी व्याप्त हो गई।उनके घर बधाई देने वालो का तांता लग गया।हर्ष मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार तथा गुरुजनों को दिया है।उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी आईएएस के लिए चल रही है।ज्ञात हो इसके अभी भी हर्ष मौर्य इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।


Congratulations to you Harsh
जवाब देंहटाएं