‘आखिर क्यों’ का विमोचन, काव्य पाठ से गूंजा जनक कुमारी इंटर कॉलेज
प्रयागराज से आए कवि अमित आनंद ने “मां-बाप से ज्यादा कोई अपना नहीं होता” रचना सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। भदोही के रचनाकार संदीप बालाजी ने कवियित्री को अपनी पंक्तियों के माध्यम से सम्मानित किया। अजय विश्वकर्मा ‘शान’ व सीतापुर के सिद्धांत अवस्थी ने भी अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया।
इसके अलावा राजेश पांडे, संजय सागर, सुशील दुबे, गिरीश श्रीवास्तव ‘गिरीश’, नरेंद्र बहादुर पंकज, चंद्रकांत ‘भ्रमर’, रूपेश साथी ‘अकेला’, एसवी उपाध्याय, प्रमोद वाचस्पति, रामजीत मिश्रा, सीमा सिंह, आलोक रंजन सिन्हा सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता जनार्दन प्रसाद अस्थाना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी की ऋतु दीक्षित, सुषमा मिश्रा व सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ उपस्थित रहे।
इस दौरान राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ ने कायस्थ महासभा की ओर से सुमति श्रीवास्तव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवीणता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, सुप्रीत श्रीवास्तव, डॉ. विमला सिंह, अंश, कारवी अपेक्षा, अनाहिता तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

