दलित परिवार पर दबंगों ने किया हमला, दो घायल
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_96.html
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। रिहायशी मड़हा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भैंस गाय को खूटे से छोड़कर खदेड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार रविवार को लोहता गांव में जिया लाल गौतम की 43 वर्षीय पत्नी आशा देवी घर में कामकाज निपटा रही थी। उसी दौरान डेढ दर्जन की संख्या में दबंग लोग लाठी—डण्डा लेकर उनके घर में घुस गये और वहां मौजूद उनके घर पर बंधे मवेशियों को छोड़कर भागा दिया। उसके बाद आशा देवी व उनकी जेठानी गंगाजली पर लाठी—डण्डे से हमला कर दिया। उनको जान से मारने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे। घर के सामने रिहयशी मड़हा को धक्का देकर गिरा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि सभी लोग मुंह बांधे हुये थे। आशा देवी को मारे—पीटे। उनके कपड़े को भी फाड़ दिये। इस दौरान पीड़ित परिवार ने किसी तरह वहा से भाग कर जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि घर में रखा भूसा, चावल, गेहूं आदि भी उठा ले गये और जानमाल की धमकी भी दिये। पूरा दलित परिवार दहशत में है। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

