तालाब में कूदे युवक का 12 घण्टे बाद मिला शव, गोताखोरों ने निकाला बाहर

 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर अस्पताल के पीछे स्थित तालाब में शुक्रवार रात कूदे युवक का शव करीब 12 घंटे बाद शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मालूम हो कि पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी राकेश मिश्र (45) पुत्र नेत मिश्रा शुक्रवार शाम कथित रूप से नशे की हालत में तालाब की सीढ़ियों पर लेटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 7 बजे वह अचानक उठे और तालाब में छलांग लगा दी। तालाब से कुछ दूरी पर बैठे बच्चों ने यह देख शोर मचाया जिस पर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक पानी में डूब चुका था।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई गई लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक दिल्ली में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर काम करता था। पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 3 बेटे दीपराज, अर्जुन और करन पिता की मौत से सदमे में हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related

डाक्टर 1004519269409599799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item