आशुतोष श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 13 मई को
https://www.shirazehind.com/2026/05/13_12.html
जौनपुर। बीते 2 वर्ष पूर्व अपराधियों की गोली का शिकार हुए शाहगंज के जांबाज पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दूसरी पुण्यतिथि 13 मई दिन बुधवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पत्रकार भवन में मनायी जाएगी। इस मौके पर कल 13 मई को दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में किया गया है। सभी पत्रकार साथी समय से पहुंचकर शहीद पत्रकार को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें।

