पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 21 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

 तीन दिन चलेगी परीक्षा, हर पाली में शामिल होंगे 9216 अभ्यर्थी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा आगामी 08 जून, 09 जून एवं 10 जून 2026 को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा की निगरानी हेतु 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 07 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी Samuel Paul N. ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता समय से सुनिश्चित कर ली जाए।

उन्होंने विद्युत विभाग को परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 441289105702131009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item