बाइकों के आमने-सामने की हुई भिड़ंत में 5 लोग घायल

 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार हिसामपुर गांव निवासी अनिल (35 वर्ष) अपनी रिश्तेदारी ज्ञानीपुर भौंरा से अंशिका (13 वर्ष) और शगुन (14 वर्ष) के साथ अपने घर लौट रहे थे।वहीं वाराणसी के चोलापुर गांव निवासी मनोज यादव अपनी पत्नी चंद्रबाला के साथ केराकत स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे।जैसे ही विजयीपुर गांव के समीप पहुंचा तभी अनिल की बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर मनोज की बाइक को आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल के एक पैर में गंभीर चोट ग़ई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले आई जहां चिकित्सकों ने अनिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Related

डाक्टर 4774985980688057602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item