राजीव श्रीवास्तव बने लायन्स क्लब जौनपुर मेन के अध्यक्ष

सेवा, समर्पण और सहयोग" ही मेरा मूलमंत्र होगा-राजीव श्रीवास्तव

  जौनपुर। राजीव श्रीवास्तव लायन्स क्लब जौनपुर मेन के 42वें अध्यक्ष चुने गये।  लायन्स क्लब जौनपुर मेन की चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार रात्रि में होटल रघुवंशी एम्पायर में आयोजित हुई। जिसमें अगले सत्र 2026-27 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन सर्व सहमति से किया गया।

  चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष संजय केडिया ने राजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष और रितेश गुप्ता को सचिव निर्वाचित होने की घोषणा किया। सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दिया।

   इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन का अध्यक्ष बनना अपने आप में एक गर्व की बात है, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप सब ने मुझे संस्था का अध्यक्ष  चुनकर मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सभी सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करूँगा। विशेषकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता दूंगा। जिससे समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद हो सकें। 

   इस अवसर पर डॉ क्षितिज शर्मा जीएटी एरिया लीडर ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए बताया कि राजीव श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व  भारत विकास परिषद "शौर्य" के उपाध्यक्ष भी हैं उनके नेतृत्व में लायन्स क्लब जौनपुर को नई दिशा मिलेगी। 

 वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजीत कपूर ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा व विश्वास है कि राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में लायन्स क्लब नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 संयोजक शत्रुघ्न मौर्य व सचिव योगेश साहू ने आभार व्यक्त किया व संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। 

  इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, शकील अहमद, डा मदन मोहन वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, गोपीचंद साहू, संजय श्रीवास्तव, राम कुमार साहू, संदीप गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, लखन श्रीवास्तव,  परमजीत सिंह, सुशील अग्रहरी, सुभाष चौरसिया, गीता गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, सुधा रानी, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, आदि उपस्थित रहे, और नई टीम को बधाई व शुभकामनाएं दिया।

Related

JAUNPUR 9036414795814641824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item