गाजे-बाजे के साथ राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ से अपने गृह जनपद वाराणसी जाते समय सिरकोनी ब्लॉक परिसर पहुंचे श्री विश्वकर्मा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह एवं पूर्व विधायक डॉ. सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान राधेश्याम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह प्रधान, उद्योगपति उधव सिंह, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, साधु सिंह, चन्द्रप्रकाश चौबे, विनय सिंह, इंद्रप्रकाश शुक्ल, संजय सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, अखिलेन्द्र सिंह, डॉ. अखिलेश Singh तथा दिनेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे मनोयोग से संगठन एवं पार्टी हित में कार्य करना चाहिए।

