चिकन पॉक्स को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

 

जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत के नासही मुहल्ले के दलित बस्ती में पिछले दिनों 32 चिकन पॉक्स के मरीज मिले।उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया। 

चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान की देखरेख में नगर पंचायत द्वारा व्यापक पैमाने पर साफ सफाई करवाया जा रहा है।इसके अलावा मुहल्ले के लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ धर्मेश कुमार अपने टीम के साथ लगे हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे  रहिला तथा अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने उक्त मोहल्ले सहित पूरे नगर में सफाई कर्मियों की बड़ी टीम लगाकर लगातार सुबह-शाम सफाई करवाने का निर्देश दिया है। सफाई कर्मियों की टीम को सक्रिय किया गया है। सभी वार्ड में दवाइयों का छिड़काव एवं साफ सफाई का विशेष प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के दो दर्जन सफाई कर्मियों से उक्त बस्ती की साफ सफाई कराई गई। घर-घर जाकर सफाई कर्मी दवाओं का छिड़काव किये।उन लोगो ने आसपास की गंदगी को साफ किए।

Related

JAUNPUR 1955734919820372941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item