सखी वेलफेयर फाउंडेशन की पहल से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा करने वाली 30 युवतियां सम्मानित, निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

जौनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में कार्य कर रही सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मरदानपुर स्थित कार्यालय पर एक प्रेरणादायी समापन एवं शुभारंभ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विगत माह से संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन करते हुए 30 प्रशिक्षित युवतियों एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति दास, विशिष्ट अतिथि वंदना सरकार, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल, मोनिका गुप्ता, महासचिव अर्चना सिंह समेत सभी सखियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति दास ने कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। जब महिलाओं के हाथ में हुनर होता है, तब वे न केवल स्वयं सशक्त बनती हैं बल्कि पूरे परिवार को मजबूती प्रदान करती हैं। वहीं वंदना सरकार ने संस्था द्वारा महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

समारोह के दौरान संस्था अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं सखी वेलफेयर टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों एवं महिलाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शिखा साहू ने प्रथम, नेहा शर्मा ने द्वितीय तथा श्रेयसी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने किया, जबकि अंत में महासचिव अर्चना सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, शीला राय, अंजु जायसवाल, दिव्या साहू, रूपम शुक्ला, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, सरिता निगम, संचिता बैंकर, तसनीम जैदी, सुजाता जायसवाल, कामना राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7677206144689629438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item