राज्यस्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान

जौनपुर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय राज्यस्तरीय सतीश चंद्र सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के कुद्दूपुर स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में हुआ। उद्घाटन मुकाबले के साथ ही खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से पूरा मैदान खेलमय हो उठा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन सत्य प्रकाश सिंह ‘माला’ प्रबंधक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा माध्यम बनती हैं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बताया।

प्रतियोगिता में वाराणसी, लंभुआ, जौनपुर समेत विभिन्न जनपदों की कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया है। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में वाराणसी, लंभुआ, बीनापुर, नवदीप क्लब टीडी कॉलेज तथा पोटरिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। खिलाड़ियों ने दमदार स्मैश, बेहतरीन ब्लॉक और शानदार सर्विस से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को ₹25 हजार तथा उपविजेता टीम को ₹15 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान में जुटी रही।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अरविंद सिंह गैरवाह, रतन सिंह बडेरी, संस्थापक राष्ट्रीय सर्वण समाज संगठन के विपुल सिंह तथा सरला माहेश्वरी अध्यक्ष जेसीआई चेतना रही।

इस अवसर पर जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी सिंह,उपाध्यक्ष रमेश सिंह,विजय सिंह बागी,सचिव योगेन्द्र सिंह,आयोजन अध्यक्ष शुभम सिंह,कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंह,शशि भूषण सिंह ,हर्ष सिंह समेत पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का संचालन आलोक प्रताप सिंह ने किया, जबकि अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 6213620134427133412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item