आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत
बहन को तेजपुर छोड़कर घर वापस लौट रहा था मृतक
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात करीब 9 बजे उस समय सड़क हादसा हो गया जब युवक अपनी बहन को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अपने रिश्तेदार के यहां छोड़कर अपने घर वापसी लौट रहा था। जैसे ही वह कुसरना पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी खुज्जी मोड से केराकत की तरफ तेज रफ्तार आ रही मालवाहक ऑटो ने आमने-सामने की जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे जा गिरा। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ को आता देख चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। मौजूद भीड़ ने एंबुलेंस की मदद से घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोपाल यादव 28 वर्ष पुत्र रमेश यादव निवासी सिंगारपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता के रमेश यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।
वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने सूरत से घर आया था मृतक
मृतक गोपाल यादव रोजी रोटी के गुजरात प्रदेश के सूरत में रहता था। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अप्रैल माह में सूरत से घर लौट था। तेजपुर (अईलीपुर) गांव में अपने बुआ के यहां 12 मई को शादी कार्यक्रम के अपनी बहन को छोड़कर वापस घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम व चीख-पुकार मच गई। मृतक 2 भाई व 3 बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार के जीविका का माध्यम था। मृतक की 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी मृतक की पत्नी रिंका को मौत की खबर होते ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। पत्नी का करुण—क्रंदन सुनकर मौजूद लोगों के आंखे नम हो गईं।

