कस्तूरबा विद्यालय में 'मीना मंच' ने की अनोखी पहल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मीना मंच’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं का सामूहिक जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 12 छात्राओं के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं और उपहार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था मिलन धारा की सचिव रीतु यादव एवं विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने जन्मदिन मना रही छात्राओं को तिलक लगाकर और आरती उतारकर किया। इसके बाद छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से विशिष्ट अतिथि श्याम बहादुर यादव भी उपस्थित रहे।
जन्मदिन मनाने वाली छात्राओं में प्रिया, रत्ना, प्रतिभा, काजल, सृष्टि, तन्नू, आरुषि, पूजा, शिवांगी, दीक्षा, रूही सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के प्रति निरंतर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि रीतु यादव ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और पसमाज के सभी लोगों का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन एकता नीलम, के साथ ही अध्यापक किरण मौर्या, प्रियंका सिंह, हर्षिता यादव, अंकिता शुक्ला, रूमा मौर्या, अल्पना सिंह समेत विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Related

JAUNPUR 5257767220571014516

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item