ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की लाश, बगल में रो रहा था बच्चा
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_420.html
जौनपुर। नगर के सिटी रेलवे स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग निकट ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास बीती रात 10 बजे एक संदिग्ध महिला की लाश मिली। साथ में 2 साल का बच्चा भी था जो शव के पास रो रहा था। मौके पर जुटे मोहल्लेवासियों ने 112 नम्बर पर फोन किया तब पुलिस पहुंची। रात 11:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके सिंह सहित पुलिस अधिकारी आदि मौके पर पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन पुलिस जांच—पड़ताल शुरू कर दी है।

