बिजली कटौती से आक्रोशित कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी का किया घेराव

मछलीशहर ( जौनपुर) अघोषित बिजली कटौती और गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जिलाधिकारी जौनपुर को नामित मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मछलीशहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है, हर तरफ हाहाकार और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है। चौबीस घंटे में मात्र दस घंटे बिजली सप्लाई किया जाना जनता के साथ धोखा और अन्याय है। अत्यधिक जानलेवा उमस भरी गर्मी को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग करते हुए डा. प्रमोद कुमार सिंह ने गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को हो रही भारी असुविधा और रोज लगने वाली लम्बी कतारों पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है लोग अपना काम धंधा छोड़कर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए मजबूरन लाइन में खड़े हो रहे हैं।डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है बिचौलियों और दलालों ने एजेंसी पर कब्जा जमा लिया है किंतु स्थानीय प्रसाशन आंख मूंदे बैठा हुआ है।जिला सचिव जब्बार अली सलमानी ने शासन प्रसाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली, पानी और गैस सिलेंडरों की समस्या सरकार की विफल नीतियों का नतीजा है, एक तरफ बढ़ती बेतहाशा महंगाई से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है तो दूसरी तरफ बिजली पानी और गैस की समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। धरना प्रदर्शन का अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी मछलीशहर के अध्यक्ष मुहम्मद सैफ ने किया व संचालन नगर अध्यक्ष आरिफ सलमानी ने किया! इस मौके पर जिला सचिव एडवोकेट सन्तोष पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, मुँगरा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, लहरी नेता, मोहम्मद इब्राहिम, अफरोज अली, जगदीश श्रीवास्तव, इरशाद खान, जनार्दन दूबे, नन्हे शेख, रघुनाथ श्रीवास्तव, अनीस अली, शाहिद अली, कुर्बान अली आदि मौजूद रहे ।

Related

JAUNPUR 639809755634384019

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item