सक्षम साहू बने डालिम्स सनबीम स्कूल के इंटरमीडिएट टॉपर, विद्यालय में जश्न का माहौल
जौनपुर। शहर के प्रतिष्ठित Dalimss Sunbeam School का इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
कॉमर्स संकाय के मेधावी छात्र सक्षम साहू ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में स्नेहजल चौरसिया ने 92.6 प्रतिशत, वैष्णवी गुप्ता ने 91.2 प्रतिशत, निखिल यादव ने 90 प्रतिशत तथा आमिना युसरा ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
कॉमर्स संकाय में ऋषभ राय ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि ह्यूमैनिटीज संकाय की छात्रा समरा ज़ेहरा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के संरक्षक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् Dr. Abdul Qadir Khan ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा यह सफलता शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
प्रधानाचार्या Dr. Alka Gupta ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने लगन, आत्मविश्वास और कठिन मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

