. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर खाकी टोपी व भगवा गमछा पहनाने पर बवाल
घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ,क्षेत्राधिकारी नगर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल प्रतिमा से टोपी और गमछा हटवाया तथा लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामला बढ़ने नहीं पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी इसी प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई थी, जिसके बाद जनाक्रोश फैल गया था। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर प्रतिमा की सफाई की थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि तिराहे पर लगे सीसीटीवी में अराजकतत्व कैद हुआ है, उसकी पहचान करके जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

