बेसिक शिक्षा विभाग की अनूठी पहल: बच्चों को आम वितरण के साथ बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद के कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों के बीच आम वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया जाता है। वर्तमान में आम का सीजन होने के कारण बच्चों को पौष्टिक फल के रूप में आम उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक विकास को मजबूती मिल सके। विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चों ने खुशी-खुशी आम ग्रहण किया।

इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बेजुबान पक्षियों के लिए भी विशेष पहल की। नगर के कंपोजिट विद्यालय मखदूम शाह अढ़न परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कराई गई। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं विद्यालय परिसर में पानी से भरे मिट्टी के सकोरे रखवाए तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों को नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया।

विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मिलकर पेड़ों और छतों पर मिट्टी के परिंदे बांध रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। बीएसए ने जनपद के समस्त शिक्षकों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्य बच्चों में जीव-दया, मानवीय संवेदनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी उसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। विभाग की यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक), डीसी अरुण मौर्या, शशिधर उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related

डाक्टर 6886526910752893252

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item