अवैध डम्पर-ट्रकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन सीज

 

जौनपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित डम्पर और ट्रकों के खिलाफ सोमवार को पुलिस, परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

उप जिलाधिकारी बदलापुर, केराकत व सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन) तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 40 डम्पर और ट्रकों की चेकिंग की गई।

अभियान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन वाहनों का चालान करते हुए संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल 1.64 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) ने वाहन चालकों और संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related

JAUNPUR 5219702264581400287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item