मामी-भांजे को आपत्तिजनक हालत में देख भड़का पति
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_682.html
पति—किशोर में हुई मारपीट, पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को रिश्ते में लगने वाले मामी-भांजे के बीच कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। विवाहिता को नाबालिग भांजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति आपा खो बैठा जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस विवाहिता, उसके पति और किशोर को थाने ले गई जहां पूछताछ जारी है।जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवक का ननिहाल सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में है। युवक की बहन की शादी विवाहिता के ससुराल से सटे गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में विवाहिता का भांजा लगता है। विवाहिता 3 बच्चों की मां है जबकि युवक नाबालिग बताया जा रहा है। बताया गया कि विवाहिता पिछले लगभग एक सप्ताह से सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर आई हुई थी। उसकी बहन का पति खाड़ी देश में नौकरी करता है और वह घर पर अकेली रहती है। रविवार को बहन और बच्चे खेत में काम करने चले गए थे। इसी दौरान विवाहिता ने युवक को घर बुला लिया।
इसी बीच अचानक विवाहिता का पति वहां पहुंच गया और दोनों को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देखते ही पति और युवक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। शोर—गुल सुनकर आस—पास के लोग मौके पर जुट गए और घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।

