सोना की मंहगाई के चलते चांदी की चैन पहनने लगे बाल गोपाल
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_70.html
जौनपुर। वैसे तो पिछले एक वर्ष में सोने और चांदी दोनों के दामों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ।सोने के दाम इतने बढ़े की लोग सोने के आभूषण घर से पहनकर निकलने से पहले सोचते हैं क्योंकि ऐसे आभूषण कोई चुरा ले या खो जायें तो भारी नुक़सान होता है। छोटे बच्चों को अगर कोई फुसलाकर सोने का चैन झटक ले जाये तो भारी नुक़सान होगा ।इससे बचने के लिए लोग अब अपने बच्चों को सोने जगह चांदी की चैन पहनाने लगे हैं।पूछे जाने पर इन बच्चों की दादी ने बताया कि दोनों बच्चों को मुंडन संस्कार में इनकी मामी ने सोने की चैन दी थी लेकिन सोने की जगह अब उन्होंने चांदी की चैन पहनाना शुरू कर दिया है जिससे खोने या चोरी होने पर ज्यादा नुक़सान न हो। वैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोने की एक वर्ष खरीदारी न करने की रविवार को जो अपील की है उससे सोने को लेकर चर्चा तेज हो गई है ऐसे में छोटे -मोटे गहने चांदी के भी बनवाकर पहने- पहनाये जा सकते हैं। बच्चों को तो चांदी के पायल, कड़े और चैन पहनाने चाहिए यह ज्योतिष की दृष्टि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और चांदी में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं जो उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

