सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत हुआ “किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग” का शुभारंभ

 

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में तथा सेवा भारती जिला जौनपुर एवं जौनपुर विभाग के संयोजन में आयोजित “किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग” का भव्य शुभारंभ सिद्धिकपुर स्थित मां दुर्गा विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

29 मई 2026 तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य बालिकाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार संवर्धन, स्वावलंबन, आत्मविकास, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना है। शुभारंभ अवसर पर यज्ञ एवं हवन के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग के सफल, अनुशासित एवं संस्कारमय संचालन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति, सेवा और भारतीय संस्कृति की दिव्यता से सराबोर दिखाई दिया।

इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह, विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री देवेश गुप्ता, संरक्षक डॉ. विनोद कनौजिया, नारायण चौरसिया, राजीव सिंह, रोहित मिश्र, अमित भारत, अरविंद गुप्ता, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, संतोष कुमार, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, दीपक सिंह, रजनीश, ओमित साहू, गौरव सिंह, संदीप विश्वकर्मा एवं हर्ष चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के संचालन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र संयोजिका शारदा जी के निर्देशन में वर्गाधिकारी वंदना सरकार, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, प्रांतीय मंत्री डॉ. संध्या सिंह, निशा सिंह, डॉ. अंजू कनौजिया, किरण सिंह, स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, मीना यादव, डॉ. रश्मि मौर्य, सुनीता यादव, विभाग मंत्री कुसुम जी, डॉ. माधुरी सिंह, चमेली बहन जी एवं विमला सिंह सहित अनेक महिलाओं ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को संभाला।

कार्यक्रम में सैकड़ों किशोरियों और मातृशक्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष ऊर्जा और आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि सेवा भारती जिला जौनपुर निरंतर समाज सेवा, संस्कार निर्माण और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण वर्ग किशोरियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और राष्ट्रबोध की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

Related

डाक्टर 2716159068010878781

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item