गर्मी की छुट्टी में बच्चे जायेंगे नानी के घर, गुरूजी करेंगे जनगणना

 

जौनपुर। मंगलवार को विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो गई। गम्भीर हीट वेव की आशंका के मद्देनजर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को साढ़े बारह बजे के बजाय ग्यारह बजे ही छुट्टी करने के लिए आदेशित कर दिया। परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ ज्यादातर निजी विद्यालयों में भी मंगलवार से ही छुट्टी हो गई। गर्मी की छुट्टी होते ही स्कूली बच्चों के चेहरे खिल गए हैं और अब नानी के घर जाने की तैयारी में हैं।यू के जी में पढ़ने वाले साहस सिंह कहते हैं कि अब छुट्टी नानी के घर बिताने का इरादा है लेकिन इस बार की छुट्टी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए थोड़ा हटकर है क्योंकि ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है ऐसे में स्कूल तो उन्हें प्रतिदिन नहीं जाना होगा होगा लेकिन जनगणना के कार्य के चलते उन्हें भीषण गर्मी में अपने आवंटित मजरे में मकान सूचीकरण करके कुल 34 सूचनाओं की आनलाइन फीडिंग करने का कार्य 22 मई से 20 जून तक करना पड़ेगा।जनगणना 2027 के इस पहले चरण का कार्य पूरा होने से पूर्व ही 16 जून  को परिषदीय विद्यालय पुनः खुल जायेंगे।

Related

JAUNPUR 5049673890954312351

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item