संस्कार, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के गुर सीखकर लौटीं किशोरियां

 

जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार देर शाम दीक्षांत समारोह के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किशोरियों का सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

कार्यक्रम में सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रांत मंत्री डॉ. संध्या सिंह, क्षेत्र संयोजिका शारदा जी, वर्गाधिकारी डॉ. वंदना सरकार, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी किशोरियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से किशोरियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हुई है।

मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष गुलाबचंद श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियां समाज की रीढ़ हैं। उन्हें आत्मनिर्भर, संस्कारित और सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक जीवन कौशलों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार आधारित कौशल, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। आयोजकों के अनुसार वर्ग का उद्देश्य किशोरियों को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना था, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने सेवा भारती द्वारा संचालित इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज हित में निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेश गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 4985387038670853970

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item