संदिग्ध परिस्थितियों में युवती बनी आग का गोला

खेतासराय। क्षेत्र के तारगहना गांव में गुरुवार सुबह एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उक्त गांव निवासी बजरंगी सोनकर की 23 वर्षीय पुत्री सीता काफी समय से बीमार चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही थी। गुरुवार सुबह अचानक उसने घर के भीतर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती का उपचार चल रहा है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

Related

JAUNPUR 7075453087241699739

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item