व्यापारी हितों की लड़ाई में शहीद साथियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता: दिनेश टंडन
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारिक आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों की स्मृति में गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने शहीद व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले साथियों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना काल से लेकर अब तक विभिन्न आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 मई को शहीद दिवस मनाता है। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक राजदेव यादव ने की। उन्होंने शहीद व्यापारियों के बलिदान को व्यापार जगत का सर्वोच्च त्याग बताते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई में अब तक 14 व्यापारी शहीद हो चुके हैं। इनमें जौनपुर के मुक्तीगंज निवासी अशोक राय भी शामिल हैं, जो 14 सितंबर 1993 को व्यापारी आंदोलन के दौरान शहीद हुए थे।
प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा और शहीद व्यापारियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज साहू, संजय केडिया, अमर जौहरी, मधुसूदन बैंकर, अनिल वर्मा, विजय गुप्ता, संतोष साहू, गुलजारी लाल गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, सुनील जायसवाल, डीके अग्रवाल, राकेश जायसवाल, मंगला प्रसाद साहू, शाहिद मंसूरी, दाऊ जी, चंदन सेठ सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया, जबकि अंत में नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

