दुल्हा हत्याकाण्ड के आरोपी के करीबी के घर छापा, भारी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद

45 हजार की एलोपैथिक दवाएं सील, जांच के लिये भेजे गये नमूने

खेतासराय, जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के ईनामी रवि यादव के करीबी के घर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद किया। खेतासराय पुलिस, ड्रग विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके से करीब 45 हजार रुपये कीमत की दवाएं कब्जे में लेकर उन्हें सील कर दिया। साथ ही दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार मिली सूचना पर खेतासराय पुलिस ड्रग इंस्पेक्टर रजत द्विवेदी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने सरवरपुर वार्ड नंबर-1 स्थित मकान संख्या 70 पर छापेमारी किया। चर्चा है कि यह मकान दूल्हा हत्याकांड के आरोपी रवि यादव के करीबी शुभम सिंह का है। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां संगीता सिंह घर पर मौजूद थीं।
छापेमारी के दौरान टीम को बिना वैध अभिलेखों के बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं मिलीं। अधिकारियों ने बरामद दवाओं की सूची तैयार करते हुए करीब 45 हजार रुपये मूल्य की दवाएं कब्जे में ले लीं। वहीं दो दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए लैब भेजे गए हैं।
इस बाबत पूछे जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कार्रवाई करते हुए शेष दवाओं को 4 प्लास्टिक बोरियों में सील कर सुरक्षित रखा गया है। लैब रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया जाएगा। वहीं इस बाबत खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने इस प्रकरण पर कुछ भी बताने से इंकार किया है।

बिना वैध अभिलेखों के रखी गई एलोपैथिक दवाएं बरामद की गई हैं। दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये हैं। शेष दवाओं को सील कर सुरक्षित रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। रजत कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर।

Related

JAUNPUR 8403864449876084319

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item