कांग्रेस नेता पंकज सोनकर के नेतृत्व मे सैकडो लोगों ने किया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार- शंकराचार्य
मछलीशहर (जौनपुर) गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाये जाने के उद्देश्य से जनसंपर्क यात्रा पर निकले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर कांग्रेस नेता पंकज सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने सर हर महादेव के उद्घोष से शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने उपस्थित लोगों को धार्मिक उपदेश देते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा हर व्यक्ति का परम दायित्व है। गौ माता भारत की माता है, किंतु आज की परिस्थितियों में गायब को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और सुरक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। शंकराचार्य जी ने कहा कि गाय हिंदू धर्म की आस्था और विश्वास है, इसलिए सरकार अविलंब गाय को राष्ट्र माता घोषित करे। स्वागत करने वालों में डॉक्टर राकेश मिश्रा मंगला, आरसी पांडे, देवेंद्र मिश्रा, लव कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, अजीत सिंह ,आरिफ खान ,डॉ अजीत गौरव, विनोद दुबे, रोहित यादव ,अंकित पाल ,शैलेश कनौजिया, हमजा मलिक, राजीव धर मिश्रा, संतोष मिश्रा रोहित गौतम शिवपूजन सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

