डिजिटल तकनीक से जुड़ेंगे शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
जौनपुर। के प्राचार्य कक्ष में बुधवार को शिक्षकों के लिए “डिजिटल दक्षता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य ने की।
कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों तथा तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग के प्रति दक्ष बनाना था। इस दौरान डिजिटल शिक्षण पद्धतियों, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग एवं तकनीक आधारित शिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डिजिटल दक्षता बेहद जरूरी हो गई है। शिक्षकों को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानी चाहिए।
कार्यशाला में प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ. नीलू सिंह, श्री सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. जितेंद्र, श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक श्री बिंद प्रताप सिंह एवं श्री अखिलेश सिंह ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

