अविनाश बनाये गये सहायक कुलसचिव

 यूपीपीसीएस—24 में चयनित अविनाश के प्रथम आगमन पर गांव में हुआ भव्य स्वागत

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी अविनाश सिंह उर्फ राजू के यूपीपीसीएस-2024 की परीक्षा में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्टेट यूनिवर्सिटीज पद पर चयन होने के बाद शुक्रवार देर शाम पहली बार गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही उनकी गांव में आमद हुई, ढोल-नगाड़े की गूंज पर थिरकते युवकों ने उन्हें फूल—मालाओं से लाद दिया। महिलाओं ने अपने कुल के लाल की आरती उतारी और रोली चंदन लगाकर मंगल गीत गाये।
बता दें कि अविनाश अपने पिता स्व डॉ अरविंद सिंह पूर्व सीवीओ चंदौली के 3 पुत्रों में सबसे छोटे हैं। प्रयागराज रहकर कालेज की पढ़ाई के समय ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया जबकि माता माधुरी सिंह का इससे पहले देहांत हो गया था, फिर भी वे विचलित नहीं हुये और रींवा विश्व विद्यालय से एमए (भूगोल) के टॉपर बने। पिता की मौत के बाद प्रयागराज जिले के पशुपालन विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति मिली। नौकरी में रहकर यूपीपीसीएस की परीक्षा में बैठते रहे। कई बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे ।अंततः इस परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफ़लता मिली। शुक्रवार को गाँव पहुंचने पर लोगों ने उन्हें सर आँखों पर बैठा लिया। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़े भाई पंकज सिंह व विनय सिंह तथा भाभी पुष्पा व प्रियंका ने सभी का मुँह मीठा कराते हुए का आभार ज्ञापित किया।
स्वागत करने वालों में गाँव निवासी व राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के पूर्व प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, चंदौली के पूर्व डीडीओ इंद्रमणि तिवारी, वीडिओ रामनाथ यादव, बमभोले सिंह, अजय सिंह जेई, संजय सिंह एडवोकेट, रविन्द्र सिंह, अशोक सिंह, लोहिया सिंह, अतुल सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद कुमार, बबलू मैनेजर, ग्राम प्रधान भैया लाल व जवाहर गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि अविनाश जी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय आदर्श शिक्षक रहे दादा स्व राजपति सिंह व दादी स्व देव कली सिंह तथा गुरुजनों व शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।


Related

डाक्टर 6408723535659538186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item