मेदांता लैब्स अब मड़ियाहूं में शुरू, घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी

जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए ग्राम झिंगुरिया, पोस्ट गोठवां (बरसठी) निवासी श्रीमती नीतू शुक्ला ने मड़ियाहूं टीचर्स कॉलोनी में मेदांता लैब्स की शुरुआत की है।

मेदांता देश के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय हेल्थकेयर ब्रांड्स में से एक है। स्थानीय लोगों को अब खून जांच, पैथोलॉजी और अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि मेदांता लैब्स की जांच रिपोर्ट उच्च गुणवत्ता वाली होने के साथ-साथ अन्य निजी पैथोलॉजी लैब की तुलना में किफायती भी है।

मरीजों की सुविधा के लिए लैब द्वारा घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रीमती नीतू शुक्ला ने बताया कि मड़ियाहूं और बरसठी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अपने घर के पास मिले, यही हमारा उद्देश्य है। मेदांता की विश्वसनीयता और किफायती दरें ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित होंगी।"

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

Related

JAUNPUR 4654794612071071760

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item