12 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

जौनपुर। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विकास भवन परिसर के समक्ष 17 से 20 जून तक आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारम्भ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं प्रदर्श सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जनपद में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों में केराकत एवं नौली (शाहगंज) में अग्निशमन केंद्रों का निर्माण, स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना, नमामि गंगे योजना के तहत गोमती रिवर फ्रंट एवं घाटों का विकास, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सिद्धीकपुर में राजकीय महिला आईटीआई तथा केराकत में दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के दो ब्लॉकों एवं बदलापुर बस स्टेशन के निर्माण सहित अनेक विकास परियोजनाओं को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा कोविड काल में निःशुल्क वैक्सीन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6762969619930149215

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item