12वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां हुईं तेज

 

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रोटोकॉल का अभ्यास सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तहसील और ब्लाक स्तर पर योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार ने लोहिया पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराकर योग शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

इस मौके पर श्री हरीमूर्ति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल वैश्विक स्तर पर अभ्यास के लिए बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से बनाया गया है। आज वैश्विक स्तर पर जिन जिन मनोदैहिक समस्याओं से व्यक्ति निजात पाना चाहता है। उन्हीं को दृष्टिगत रखते हुए यह अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का निर्माण किया गया है। प्रोटोकॉल के तहत शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वस्थ रखने के लिए सरल और सहज ढंग से करनें वाले व्यायामों के साथ आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों को सम्मिलित किया गया है।
सर्वाइकल, स्पोंडिलाइटिस, गर्दन और कंधों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए खड़े होकर सरल और सहज व्यायामों के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन के साथ चक्रासन और पादहस्तासन का अभ्यास कराया जाता है। इसके अतिरिक्त बैठकर और लेटकर अनेकानेक प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जाता है। उक्त अवसरों पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

डाक्टर 6208534523124416428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item