मोदी सरकार के 12 वर्षों में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान : डॉ. हरेंद्र सिंह

 

जफराबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए ऐतिहासिक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग और मजबूत पहचान बनाई है। हवाई अड्डों के विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, आधारभूत संरचना के विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित किया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एवं सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह तथा अतुल कुमार पाण्डेय ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शनि सिंह, हर्षित सिंह, एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर, पप्पू चौहान एवं आशीष त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 1681345494305064427

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item